दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में छक्के की अहमियत हर एक क्रिकेट प्रशंसक जानता है। महान खिलाड़ियों की असली पहचान गैप खोजकर चौका मारने से होती है, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में इसकी परिभाषा बदल सी गई है। आधुनिक समय के क्रिकेट ने छक्कों की आवश्यकता को कई गुना बढ़ा दिया है, जिससे शाहिद अफरीदी, एमएस धोनी, क्रिस गेल जैसे बड़े हिटरों का उदय और उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का, जो दर्ज नहीं किया गया वह 1899 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अल्बर्ट ट्रॉट द्वारा लगाया गया था। उन्होंने मोंटी नोबल को छक्का जड़ा था, जो लगभग 120 -125 मीटर तक गया था। उस समय, क्रिकेट के खेल ने आंकड़ों को पूरी तरह से दर्ज करना शुरू नहीं किया था।
आज के आर्टिकल में हम आपको Top 10 Biggest Six in Cricket World के बारे में बताएंगे...
1. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 158 meters vs SA
Top 10 Longest Six in Cricket History
शाहिद अफरीदी को हमेशा से ही एक बड़े हिटर के रूप में जाना जाता है। उनके पास इतनी ताकत थी कि वह गेंद को स्टेडियम से बाहर निकाल सकते थे। उन्होंने अपने करियर में 351 छक्के लगाए हैं, जो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
 |
| Shahid Afridi |
अफरीदी ने अपने करियर में कई लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं, लेकिन उनका सबसे लंबा छक्का 158 मीटर का था, जो उन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। यह छक्का उन्होंने पर्थ स्टेडियम में एक वनडे मैच के दौरान मारा था। गेंदबाज थे डेल स्टेन। अफरीदी ने स्टेन की एक गेंद को लेग साइड की ओर हवा में हिट किया और गेंद स्टेडियम की छत को पार कर गई। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद को ढूंढने में काफी समय लगा था।
2. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 143 meters vs वेस्टइंडीज
 |
| Brett Lee |
क्रिकेट में दुसरे सबसे बड़े छक्के की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम 135 मीटर का दुसरा सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह छक्का साल 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान डैरेन पॉवेल की गेंद पर जड़ा था। यह टेस्ट क्रिकेट में दर्ज सबसे बड़ा छक्का है।
3. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 127 meters vs दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस सूची में एक विशेष नाम हैं, जिन्होंने अपनी असाधारण बल्लेबाज़ी और पावर हिटिंग से कई बार क्रिकेट दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।
.jpeg) |
| Martin Guptil |
मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का मारा है। उन्होंने यह छक्का साल 2012 में वेलिंग्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में लोनवाबो सोत्सोबे की गेंद पर जड़ा था। गेंद स्टेडियम की छत से जाकर गिरी थी और इसकी दूरी 127 मीटर थी।
4. लियाम लिविंग्स्टन (इंग्लैंड) :- 122 meters vs पाकिस्तान
लियाम लिविंगस्टन इंग्लैंड के एक ऑलराउंडर हैं। लिविंगस्टन दुनिया के सबसे बड़े हिटरों में से एक हैं और वह अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी और लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
.jpeg) |
| Liam Livingston |
पिछले साल हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान लिविंगस्टोन ने हारिस रऊफ की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का लगाया था, जो स्टेडियम के बाहर चला गया था। पहली पारी के 16वें ओवर में, राउफ ने इसे पूरी गति से उछाला और लिविंगस्टोन ने तेजी से बल्ला घुमाया और अपनी ताकत से इसे 122 मीटर दूर पाहुंचा दिया।
5. कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड) – 122 meters vs भारत
Longest Six in Cricket History
कोई भी क्रिकेट प्रशंसक 2014 के दौरान कोरी एंडरसन के कारनामों को नहीं भूल सकता। वह अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, और कुछ समय के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2014 में भारत के खिलाफ पहले वनडे के दौरान, एंडरसन ने क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े छक्कों में से एक दर्ज किया।
.jpeg) |
| Corey Anderson |
कोरी एंडरसन का सबसे लंबा छक्का 122 मीटर का था, जो उन्होंने साल 2014 में भारत के खिलाफ लगाया था। यह छक्का उन्होंने नेपियर में खेले गए एक वनडे मैच के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर लगाया था। एंडरसन ने शमी की एक गेंद को लेग साइड की ओर हवा में हिट किया और गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर लगी। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद को ढूंढने में काफी समय लगा था। उन्होंने उस गेम में 40 गेंदों में 68 रन बनाकर अपनी टीम को 24 रन से जीत दिलाई।
6. मार्क वॉ (आस्ट्रेलिया) :- 120 meters vs न्यूजीलैंड
मार्क वॉ एक बहुत ही स्टाइलिश और क्लासिक बल्लेबाज थे, लेकिन वह एक बड़े हिटर भी थे। उनके पास इतनी ताकत थी कि वह गेंद को स्टेडियम से बाहर निकाल सकते थे। उन्होंने अपने करियर में 136 छक्के लगाए हैं, जो कि कोई आसान काम नहीं है।
.jpeg) |
Mark Waugh
|
वॉ का सबसे लंबा छक्का 120 मीटर का था, जो उन्होंने साल 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान डेनियल विटोरी की गेंद पर लगाया था। यह छक्का उन्होंने मिडविकेट की ओर हवा में हिट किया था और गेंद स्टेडियम की छत को पार कर गई थी।7. युवराज सिंह (भारत) :- 119 meters vs इंग्लैंड
छह गेंदों पर छह छक्के मारने वाले बायें हाथ के विस्फ़ोटक ऑल राउंडर युवराज सिंह लंबे - लंबे छक्के लगाने के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। युवराज सिंह एक बहुत ही आक्रामक बल्लेबाज थे और वह अपनी ताकत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 362 छक्के लगाए।
.jpeg) |
| Yuvraj Singh |
युवराज सिंह का सबसे लंबा छक्का 119 मीटर का था, जो उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगाया था। यह छक्का उन्होंने मिडविकेट की ओर हवा में हिट किया था और गेंद स्टेडियम की छत को पार कर गई थी।
8. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) :- 118 meters vs ऑस्ट्रेलिया
 |
| Shahid Afridi |
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी लम्बे - लम्बे छक्के मारने में माहिर थे। शाहिद अफरीदी ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 118 मीटर का लम्बा छक्का लगाया था। शाहिद अफरीदी के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
9. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) :- 118 meters vs न्यूजीलैंड
Longest Six in Cricket History
कप्तानों के कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर और दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं।
.jpeg) |
M.S. Dhoni
|
अपनी कप्तानी में भारत को 2011 वर्ल्ड कप, 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी जिताने वाले धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेटरों के बीच दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
साल 2009 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे में तीसरे वनडे के दौरान, भारतीय कप्तान ने खेल के 44वें ओवर में 118 मीटर लंबा छक्का लगाया था, जिसे देखकर सभी दर्शक भयभीत हो गए।
10. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज):- 116 meters vs भारत
जब बात छक्के लगाने की हो और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की बात ना हो ये तो बिना चीनी के चाय को पीने वाली बात हो गई।
.jpeg) |
| Chris Gayle |
जब गेल बल्लेबाजी करते हैं तो स्कोर को इतनी दूर तक लेकर जाते हैं जहां विरोधी टीम कभी पहुंच भी नहीं सकती। क्रिस गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड था जिसे हाल ही में
रोहित शर्मा ने तोड़ दिया।
भारत के खिलाफ ICC T20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान, क्रिस गेल ने यूसुफ़ पठान को 116 मीटर लंबा छक्का लगाया। उन्होंने गेंद को लॉन्ग-ऑन पर मार दिया और यह केंसिंग्टन ओवल के पार्क से बाहर चली गई।
इन सभी महान बल्लेबाजों ने अपनी ताकत और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इन विशाल छक्कों को जड़ा है।
इन छक्कों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है और क्रिकेट के खेल को और भी रोमांचक बना दिया है। आपको हमारा ये आर्टिकल Top 10 Biggest Six in Cricket World कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।
Post a Comment